कवर्धा में कड़ा सुरक्षा घेरा — झंडा कांठ के बाद पहली बार चारों ओर पुलिस का पहरा, आंदोलन से आमजन परेशान

कवर्धा में कड़ा सुरक्षा घेरा — झंडा कांठ के बाद पहली बार चारों ओर पुलिस का पहरा, आंदोलन से आमजन परेशान

कवर्धा। शहर में झंडा कांठ प्रकरण के बाद पहली बार सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त देखने को मिली है। सोमवार सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, वहीं अतिरिक्त पुलिसकर्मी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कवर्धा शहर को सुरक्षा कवच में ले लिया है। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच जारी है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।इस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण शहर की ओर न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं तथा पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page