कवर्धा फ़ूड डिपार्मेंट के अंतर्गत नान का एक और कारनामा सामने आया है बात बीते दिनों घटे ग्राम क़ापा विकासखंड बोड़ला का घटना है
जी हाँ ग्राम क़ापा मे बोड़ला के गोडाउन से चावल आता है जिसके बोरे के अंदर से प्लास्टिक की झिल्ली मे नमक एवं आटा इत्यादि निकलता है जिससे ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर वहा पर पदस्थ Qi पुष्पराज कश्यप को बिना किसी लेटर (आदेश) के जांच के लिये भेज दिया जाता है उस दौरान पुष्पराज द्वारा ग्रामीणों को एक बोरे मे पन्नी निकलने से कुछ नहीं होता बोलकर बहस किया जाता है उसके बाद ग्रामीणों के आक्रोषित होने पर वह वहा से निकल भागता है अब सवाल यह पैदा होता उस चावल का क्या हुआ क्या चावल गोडाउन मे आने एवं गोडाउन से निकलने से पहले उस चावल का जांच करना वहा पदस्थ Qi या अन्य कर्मचारी का दायित्व नहीं है यदि है तो दोषी कर्मचारियों के ऊपर क्या कार्यवाही हुई सूत्रों से पता चला है उस दौरान पदस्थ QI को फिर से इस जिले मे पदस्थ कर दिया गया जबकि फ़ूड वाले के उक्त Qi को हटाने की मौखिक आश्वासन से ग्रामीण शांत हुए थे विभाग की ऐसी कोनसी मज़बूरी हो जाती है जो ऐसे व्यक्ति को फिर से जिले मे लिया जाता है भारी लेन देन की बू आ रही है
क्या विभाग इस घटना के पुनरावृति कराना चाह रही है
