*अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही* 

अवैध धन लाभ अर्जित करने की नियत से शराब बिक्री करने वाले पर कवर्धा पुलिस की कार्यवाही

30 पौवा देशी प्लेन शराब किमती-2700/रूपये एवं नगदी रकम बरामद 01 महिला आरोपी गिरफ्तार  आरोपी के विरूद्व 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही गिरफ्तार महिला आरोपी- रामप्यारी कोसले पति दशरथ कोसले उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं 27 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ0ग0

थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियो एवं अवैध कार्यो पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार(भा.पु.से.),अति.पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र बघेल उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम)  प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नशा , जुआ, सट्टा पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर दिनांक 07/09/2024 को कवर्धा थाना पुलिस स्टाफ अवैध जुआ,सट्टा एवं आबकारी कार्यवाही पर टाउन/देहात रवाना हुआ था। दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिली कि बकरा मार्केट नवीन बाजार कवर्धा मे एक महिला अवैध धन अर्जित करने की नियत से शराब बिक्री हेतु रखा रहा है,कि मुखबीर सुचना के आधार पर पुलिस स्टाफ द्वारा बकरा मार्केट नवीन बाजार कवर्धा के पास रेड कार्यवाही किया। कार्यवाही दौरान एक महिला को शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया, नाम- पता पूछने पर अपना नाम रामप्यारी कोसले पति दशरथ कोसले उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं 27 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ0ग0 का निवासी होना बताया, जिसके कब्जे से प्लास्टि के थैला में 30 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2700/रूपये एवं बिक्री रकम-बरामद किया गया। आरोपीया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपीया के विरूद्व विधिवत कार्यवाही कर ज्यूडिश्यिल रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल असमाजिक तत्वों के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।       महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-

सउनि-दर्शन साहू,चंद्रभूषण सिंह आरक्षक- पवन राजपूत,हेमंत ठाकुर,उमाशंकर साहू,सुनील चंद्रवंशी,अजय, लक्ष्मणम आरक्षक- रूखमणी छेदावी,संगीता मेरावी

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page