*//प्रेस विज्ञप्ति//* *पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार रुपए की राशि आवंटित* *शिक्षित समाज से ही विकसित क्षेत्र, प्रदेश व देश की नींव टिकी होती है : भावना बोहरा* *पंडरिया विधायक भावना बोहरा की अनूठी पहल से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले माता-पिता के साथ-साथ बच्चों को भी मिलेगा शिक्षा के लिए प्रोत्साहन* *◆ जनसंपर्क मद से 75 ग्राम पंचायतों को कुल 7,50,000 की राशि का आवंटन* *◆ 7500 रुपए से पुस्तक एवं 2500 रुपए से पुस्तकों के लिए ख़रीदे जाएंगे रेक* ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं पढ़ने के इच्छुक ग्रामीणों के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा सराहनीय पहल करते हुए आज जनसंपर्क मद से 7,50,000 रुपए की राशि क्षेत्र के 75 ग्राम पंचायतों को आवंटित की गई है। छत्तीसगढ़ में पंचायत स्तर पर एक जनप्रतिनिधि द्वारा शायद यह पहली अनूठी पहल होगी जिससे ऐसे ग्रामीण जिन्हें पढ़ने अथवा अपने धार्मिक,सांस्कृतिक, भौगोलिक व अन्य क्षेत्रों में ज्ञान अर्जित करने की इच्छा होती है, परन्तु उनके पास साधन नहीं होते उन्हें संसाधन उपलब्ध होंगे। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस नई पहल से अब उन सभी ग्रामीणों को अपने ज्ञान को बढ़ाने के साथ ही हर समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आपको बताते चले की भावना बोहरा द्वारा जनसंपर्क मद के तहत मिलने वाली 10 लाख रुपए की राशि को पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले 75 ग्राम पंचायत भवन में पुस्तकालय की स्थापना के लिए पुस्तक क्रय करने हेतु 7500 रुपए एवं पुस्तकों के रख-रखाव हेतु रेक खरीदने के लिए 2500 प्रति ग्राम पंचायत के आधार पर प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10,000 रुपए की राशि आवंटित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर अनुमोदन करने कहा था जिसके परिणाम आज सभी ग्राम पंचायतों को राशि आवंटन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इस विषय में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मुझे बहुत ही ख़ुशी हो रही है कि आज हमने पंडरिया विधासनभा के 75 ग्राम पंचायतों में निवासरत जनता के लिए पंचायत भवनों में पुस्तकालय की स्थापना करने के उद्देश्य से 10000 रुपए की राशि आवंटित की है। इसके साथ ही आने वाले समय में जल्द ही हम शेष ग्राम पंचायतों में भी इसकी व्यवस्था करेंगे साथ ही समय-समय पर पुस्तकों की संख्या बढ़ाने के सन्दर्भ में भी संज्ञान लिया जाएगा। ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले पुस्तकों के चयन हेतु क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ चर्चा कर उनकी सहमती से एक सूचि तैयार की जाएगी जिसे जनपद पंचायत को सौंपी जाएगी और वहां से ग्राम पंचायतों को पुस्तकें खरीदने हेतु वह सूचि सौंपी जाएगी ताकि सभी विषयों के पुस्तकों का चयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य हमारे लिए यह है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग हैं जो पढ़ने के इच्छुक होते हैं, अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं, हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास, धार्मिक परंपरा व संस्कृति के साथ ही सामान्य ज्ञान तथा देशभर में चल रहे समसामयिक घटनाओं की जानकारी चाहते हैं, परन्तु उचित संसाधन व पर्याप्त सुविधा नहीं होने की वजह से वे इससे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में हमारी इस एक पहल के माध्यम से हम उन सभी सुधि पाठकों के लिए एक माध्यम बनना चाहते हैं, जिससे वे अपने ज्ञान को बढ़ा सकें तथा ज्ञान अर्जित कर सकें। हमने देखा है कि शहरी क्षेत्रों में ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं, परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी पहल और सुविधा होने से हमारे ग्रामीण भाई-बहनों को भी ज्ञानवर्धक जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इन ग्राम पंचायतों में पुस्तक क्रय करने हेतु 7500 रुपए तथा पुस्तकों के रख-रखाव हेतु रेक के लिए 2500 रुपए जनसंपर्क मद से आवंटित की गई है ताकि हमारा यह प्रयास सभी गाँव तक पहुंचे। इन पुस्तकालयों में भूगोल, सामान्य ज्ञान, इनसाइक्लोपीडिया (विश्वकोष), कला, संस्कृति, धार्मिक जैसे सभी क्षेत्रों एवं विषयों से जुड़े आवश्यक पुस्तकों की श्रृंखला होगी,जहाँ जिस भी क्षेत्र में इच्छा रखने वाले पाठक अपनी पसंद के अनुरूप जानकारी व ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। शिक्षित समाज से ही विकसित क्षेत्र, प्रदेश व देश की नींव टिकी होती है। वर्तमान में शिक्षा का महत्व हम सभी को मालूम है। इसलिए इसकी महत्ता को देखते हुए हमने एक पहल की है जिसमें हमारे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले आमजनों को शिक्षा ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी। भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमने पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाने के लिए जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं। क्षेत्र के विकास से लेकर जनता की समस्याओं को दूर करने , उनकी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ ही हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु प्राथमिकता के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहें हैं। हमारा लक्ष्य और उद्देश है कि पंडरिया विधानसभा के शहरों को आधुनिकता के साथ और भी विकसित करने एवं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को स्मार्ट गाँव के रूप में विकसित करने का विजन लेकर चल रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा व ज्ञान के संचार के साथ ही वहां इन्टरनेट कनेक्टिविट को बेहतर करने, शहरों की तर्ज पर सुविधाओं का विस्तार करने, पक्की सड़कें, पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति, बिजली की व्यवस्था, पुल-पुलिया व नालियों का निर्माण करने के साथ ही जनता के स्वास्थ्य के प्रति भी हर सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध हैं। वर्तमान में डबल इंजन सरकार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है साथ ही ही हमारे ग्रामीण क्षत्रों अक विकास भी सुनिश्चित हो रहा है। हमें विश्वास है कि ऐसे ही सार्थक प्रयासों और मोदी की गारंटी में किये गए वादों को पूरा करते हुए विष्णु सरकार के सुशासन में हमारे ग्रामीण क्षेत्र भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहें हैं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार…

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार रुपए की राशि आवंटित* 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की नई पहल, 75 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु प्रत्येक पंचायत को 10 हजार…

कबीरधाम कलेक्टर ने किसान का तिलक और माला पहनाकर धान खरीदी की शुरुआत की, कलेक्टर ने धान तौला

कबीरधाम कलेक्टर ने किसान का तिलक और माला पहनाकर धान खरीदी की शुरुआत की, कलेक्टर ने धान तौला कलेक्टर  गोपाल…

थाना क्षेत्र में, गांजा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही*

थाना स. लोहारा, जिला कबीरधाम (छ.ग.) थना क्षेत्र में, गांजा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही* थाना लोहारा क्षेत्र में मादक…

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को…

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के…

राज्य स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जीते 7 स्वर्ण,5 रजत, 1 कास्य

राज्य स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जीते 7 स्वर्ण,5 रजत, 1 कास्य 9 एवं 10 नवंबर को धमतरी…

राधा कृष्ण वार्ड नं. 20 में 28 लाख 66 हजार की लागत से बनेगें सीसी रोड,जनप्रतिनिधियों नें वार्डवासियों के साथ किया भूमिपूजन*

  राधा कृष्ण वार्ड नं. 20 में 28 लाख 66 हजार की लागत से बनेगें सीसी रोड,जनप्रतिनिधियों नें वार्डवासियों के…

कबीरधाम की अदिति कश्यप को राज्य अलंकरण पुरस्कार वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सम्मान से किया गया सम्मानित

महिला कृषक अदिति कश्यप साहस और मेहनत से बनीं प्रेरणा स्रोत कबीरधाम की अदिति कश्यप को राज्य अलंकरण पुरस्कार वीरांगना…

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक- 6472 जिला शाखा- कबीरधाम*

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक- 6472 जिला शाखा- कबीरधाम* के जिलापदाधिकारीयो तथा जिला में कार्यरत…

आज 8 नवंबर 2024 को संयुक्त मंच के बैनर तले अपने चार सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय ध्यान आकर्षण रैली धरना प्रदर्शनकर कबीरधाम रैली राजमहल चौक से निकलकर कलेक्टर ऑफिस तक जाकर ज्ञापन सोपा गया, 

आज 8 नवंबर 2024 को संयुक्त मंच के बैनर तले अपने चार सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय…

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कबीरधाम को मिली बड़ी पहचान, श्रीमती अदिति, सुश्री छोटी और  शिवकुमार चंद्रवंशी राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित 

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कबीरधाम को मिली बड़ी पहचान, श्रीमती अदिति, सुश्री छोटी और  शिवकुमार चंद्रवंशी राज्य अलंकरण पुरस्कार से…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की 8 नवंबर 2024 को ध्यान आकर्षण एक दिवसीय हड़ताल

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की 8 नवंबर 2024 को ध्यान आकर्षण एक दिवसीय हड़ताल छत्तीसगढ़ी जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ…

वार्ड नं. 26 में 27 लाख 34 हजार की लागत से बनेगें सीसी रोड*

वार्ड नं. 26 में 27 लाख 34 हजार की लागत से बनेगें सीसी रोड* जनप्रतिनिधियों नें वार्डवासियों के साथ किया…

जिन अपराधियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया आज भाजपा सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है : भावना बोहरा*

जिन अपराधियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया आज भाजपा सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है…

जिन अपराधियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया आज भाजपा सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है : भावना बोहरा* *अपनी ही पार्टी की महिला प्रवक्ता से हुई बदसलूकी पर मौन रहने वाले दीपक बैज, महिला सुरक्षा की बात कर रहें हैं : भावना बोहरा* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साड़ी व चूड़ी वाले बयान पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक अपराधियों को पोषित और जनता को शोषित करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता आज छत्तीसगढ़ में अपराध को लेकर चिंता व्यक्त कर रहें हैं। भावना बोहरा ने कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है और आज उसी का नतीजा है कि उनके हौसले बुलंद हैं, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार है जहाँ अपराध करने वाले और अपराधियों को संरक्षण देने वाले दोनों पर नकेल कसी जा रही है जिसे देखकर दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी को पीड़ा हो रही है। उन्होंने कहा कि जो बबूल का पेड़ पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने बोया है वो कांटे आज दिख रहें हैं और लगातार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार उनपर कार्यवाही कर रही है थो कहीं न कहीं कांग्रेस में तिलमिलाहट दिखाई दे रही है क्योंकि उनके करीबियों की संलिप्तता उसमें उजागर हो रही है भावना बोहरा ने कहा कि आज एक तरफ हमारे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस का राज्योत्सव चल रहा है तो दूसरी तरफ अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस विपक्ष की मर्यादा लांघ रही है। दीपक बैज जी कहते हैं कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री और गृहमंत्री जी को साड़ी और चूड़ी पहन कर बैठ जाना चाहिए। मैं एक महिला होने के नाते उनसे यह पूछना चाहती हूं कि जब 5 साल तक प्रदेश में चाकूबाजी की घटनाएं हुई तब क्या आप सब भी साड़ी और चूड़ी पहनकर बैठे थे। जब भिलाई में मलकीत की हत्या हुई, सिलगेर में गोलीकांड हुआ और पूरे प्रदेश में अपराधियों ने हाहाकार मचाया हुआ था तब क्या आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी साड़ी और चूड़ी पहनकर सिर्फ महादेव सट्टा खेल रही थी? कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जब रायपुर आईं थी और उन्ही की पार्टी के प्रवक्ता द्वारा उनसे बदसलूकी की गई तब आखिर दीपक बैज जी और उनके शीर्ष नेता क्यों मौन थे? और जहां तक साड़ी और चूड़ी की बात है तो मैं दीपक बैज जी से यह पूछना चाहती हूं कि वह हम महिलाओं के वस्त्र और हमारे श्रृंगार को हीन भावना से क्यों देखते हैं? क्या दंतेश्वरी माता को साड़ी और चूड़ी का श्रृंगार नहीं चढ़ता? क्या शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और संघार की प्रतीक मां काली साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती? क्या यही साड़ी और यही चूड़ी पहन कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गोंडवाना की रानी दुर्गावती ने दुश्मनों से लड़ाई नहीं लड़ी थी? क्या पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी ने साड़ी नहीं पहनी? क्या आपके दल की प्रमुख सोनिया जी और प्रियंका जी भी साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती हैं। आज पूरे प्रदेश में हम छत्तीसगढ़ महतारी की जो प्रतिमा देखते हैं उस प्रतिमा में भी हमारी छत्तीसगढ़ महतारी ने साड़ी और चूड़ी पहन रखी है लेकिन उनके हाथ में धान है तो हंसिया भी है। भावना बोहरा ने आगे कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग इस साड़ी और चूड़ी को कमजोरी का प्रतीक नहीं मानते हम इस भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और आज इसी साड़ी और चूड़ी वाली महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 33% आरक्षण का भी प्रावधान किया है। इसी साड़ी और चूड़ी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान कर रहे हैं। इसीलिए अपनी 5 साल की बोई हुई अपराध की उपज पर आप हम महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। हम महिलाएं किसी भी तरह कमजोर नहीं है पर ना ही हमारी साड़ी और चूड़ी किसी कमजोरी का प्रतीक है।

जिन अपराधियों को कांग्रेस ने संरक्षण दिया आज भाजपा सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही से कांग्रेस को पीड़ा हो रही है…

चिल्फी पुलिस द्वारा 03 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो को किया गया गिरफ्तार*

चिल्फी पुलिस द्वारा 03 शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो को किया गया गिरफ्तार* गांजा तस्कर पुलिस चेकिंग से बचने के लिये…

कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने पंडरिया के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने पंडरिया के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने अधिकारियों को…

झूठ की बुनियाद पर खड़ा होकर राजनीती करना बंद करें भूपेश बघेल,ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रदर्शन कर क्या साबित करना चाहते है भूपेश बघेल–अशोक साहू

झूठ की बुनियाद पर खड़ा होकर राजनीती करना बंद करें भूपेश बघेल,ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रदर्शन कर क्या साबित…

भारी मात्र में अवैध रूप से शराब भंडारण कर बिक्री करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

भारी मात्र में अवैध रूप से शराब भंडारण कर बिक्री करने वाले आरोपी को चिल्फी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*  …

You cannot copy content of this page