बहुप्रतीक्षित चिल्फी से समनापुर ( रेंगाखार )सडक निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन*

बहुप्रतीक्षित चिल्फी से समनापुर ( रेंगाखार )सडक निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन*

 

964.99 लाख के लागत से 27 किमी चिल्फी रेंगाखार मार्ग का होगा उन्नयन ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भुमिपूजन,वनांचल क्षेत्र के लाइफ लाइन कहे जाने वाले,, छेत्र की सबसे पुरानी मांग,, वर्षों वर्षों की बहु प्रतीक्षित सडक क़ो विजय शर्मा ने दिलाई स्वीकृति,कवर्धा-बहु प्रतीक्षित सड़क चिल्फी से रेंगाखार तक जाने वाली सड़क 27 किमी लम्बी सड़क का उन्नयन कार्य का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समनापुर जंगल मे किया भुमिपूजन।

लगभग 9करोड़ 64 लाख के लागत से बनने वाली यह सड़क विकास के नये रास्ते खोलेंगे जिससे क्षेत्र के सैकड़ो गांव, छात्र-छात्राओं और पर्यटक़ो को मिलेगा लाभ ।वनांचल क्षेत्र चिल्फी समनापुर झलमला रेंगाखार सड़क जो कि वर्षों से जर्जर था । वनानांचल क्षेत्र का लाइफ लाइन कहे जाने वाले इस मार्ग के लिए क्षेत्र वासी लम्बे समय से उक्त सड़क निर्माण के लिए प्रयाशरत थे ।उपमुख्यमंत्री मान विजय शर्मा ने क्षेत्र के विकास का द्वार कहे जाने वाले सडक चिल्फी से समनापुर झलमला रेंगाखार की सडक के लिए 9 करोड़ से अधिक की राशि क़ो 1 वर्ष के अंदर स्वीकृति दिलाकर उक्त सडक का आज भूमि पूजन किया ।

पूरे क्षेत्र को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है इसके बनने से क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे वनांचल के लोगों को जहां आवागमन के लिए सडक मिलेगा वही स्वास्थ्य के साथ ही रोजगार क़ो बढ़ावा,पर्यटक और छात्र-छात्राओं को आवागमन मे सुगमता होगी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा हमारे विधायक विजय शर्मा जी के अथक प्रयाश से आप लोगो की बहू प्रतीक्षित माँग पूरा होने जा रहा है । पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही इस सड़क के लिए प्रयास हुए पर काँग्रेस के लोग कोर्ट कचहरी के चक्कर मे रॉड को रोके रखा । विजय भैया ने वनांचल की बड़ी मांग पूरी कर विकास का सौगात दिया है ,भुमिपूजन कार्यक्रम में पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कई वर्षों से पूरा वनांचल इस रोड के उन्नयन के लिए सरकार की तरफ देख रहे थे पर पूर्व में सरकार में रहे उनके प्रतिनिधियों से रोड बनाना तो दूर बल्कि न बनने देने के प्रयाश में ये बात आप सब भी जानते है और जिलाध्यक्ष जी ने भी अभी आपको बताया है । अब आपने जो सरकार बनायी है वह विष्णुदेव साय की सरकार है । पहली बार छत्तीसगढ़ को आदिवासी नेतृत्व मिला है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तब विकास होता है आप सब जानते है । आप सब के आग्रह को सिर्फ एक बार मैंने मुख्यमंत्री जी को बताया उन्होंने तत्काल इस सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए । यह सड़क आपके विकास को और अधिक गतिदेने वाला सड़क होगा इस सड़क पर आपको आपके बच्चों को चलना है इसलिए इसकी गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कराना आप सबकी जिम्मेदारी है । इंच इंच सड़क मानक में गुणवत्तापूर्ण बने इसका ध्यान रखना है किस लागत से क्या रखना है मानक फैलक्स भी यहाँ लगवा देंगे । उन्होंने कहा विगत सरकार में विकास क्या होता है लोग भूलने लगे थे । मात्र 9 महीने में 80 लाख से ज्यादा के लागत से अनेक निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी गई है कार्य पूर्ण हो गए है कुछ हो रहे है ।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,महामंत्री संतोष पटेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ,विदेशी राम धुर्वे,संतराम धुर्वे,मंडल अध्यक्ष मंगलू राम पोर्ते, काशीराम उइके,कपूर चंद ठाकरे ,गजानन ,राजकुमार, सहित रेंगाखार मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page