आज 8 नवंबर 2024 को संयुक्त मंच के बैनर तले अपने चार सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय ध्यान आकर्षण रैली धरना प्रदर्शनकर कबीरधाम रैली राजमहल चौक से निकलकर कलेक्टर ऑफिस तक जाकर ज्ञापन सोपा गया, 

आज 8 नवंबर 2024 को संयुक्त मंच के बैनर तले अपने चार सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय ध्यान आकर्षण रैली धरना प्रदर्शनकर कबीरधाम रैली राजमहल चौक से निकलकर कलेक्टर ऑफिस तक जाकर ज्ञापन सोपा गया,

संयुक्त मंच के बैनर तले छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ एवं मजदूर संघ की संयुक्त हड़ताल किया गया जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे, जिला सचिव लक्ष्मी लता धगेश ,जिला उपाध्यक्ष पत्रिका बंजारे, जिला उपाध्यक्ष ललित साहू ,परियोजना अध्यक्ष अंजू अवस्थी कवर्धा ,ब्लॉक अध्यक्ष सीमा पटेल लोहार ,परियोजना अध्यक्ष रानी मानिकपुरी शिल्पी, रुक्मणी सोनी, पंडरिया परियोजना अध्यक्ष, द्रोपती गर्ग दसरंगपुर परियोजना अध्यक्ष , कुमुदिनी कुंडा ,एवं समस्तआंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने मांगों को लेकर शासन के समक्ष , अपने मांगों रखते आया है वर्तमान में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है जिससे अल्प मानदेय में घर परिवार चलाना अत्यंत मुश्किल है ,विभागीय कार्य के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका बहने अपने विभाग के कार्य के अलावा अन्य विभाग का कार्य निष्ठा पूर्वक करते है और हम लोगों को शासन ने अनदेखा कर रही है इस कारण ध्यान आकर्षण रैली का प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा गया *हमारी प्रमुख मांगे*..

01 हमें शासकीय कर्मचारी घोषित करें, घोषित करते तक 21000 मानदेय दिया जाए प्रतिवर्ष 10% मानदेय वृद्धि किया जाए

02 तत्काल पर्यवेक्षक भर्ती निकाला जाए व कार्यकर्ताओं को 50% लाभ में योग्यता के आधार पर पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति किया जाए 50% में आयु सीमा के छूट देते हुए 45 प्लस वालों को विशेष अंक दिया जाए एवं हमारे विभाग द्वारा परीक्षा ली जाए

03 सहायिकाओं के मानदेय में कार्यकर्ता के मानदेय से 80% वृद्धि दी जाए, कार्यकर्ता पद पर सहायिकाओं को शत प्रतिशत पदोन्नति दिया जाए। आयु सीमा की बंधन हटा दिया जाए एवं नियम शर्ते में संशोधन किया जाए

04 कार्यकर्ता सहायिकाओं का सेवा समाप्ति के बाद 10 लाख एक मुफ्त राशि दिया जाए एवं किसी भी मामले में कार्यकर्ता सहायिका को बर्खास्त नहीं किया जाना चाहिए।

आदी

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page