आबकारी विभाग के अधिकारियों की मनमानी और बैगा जनजाति के शोषण के खिलाफ अब समाज ने आर-पार की लड़ाई

बैगा जनजाति के उत्पीड़न के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई का ऐलान; प्रशासन को कामू बैगा की दो टूक चेतावनी।

जिला कबीरधाम में आबकारी विभाग के अधिकारियों की मनमानी और बैगा जनजाति के शोषण के खिलाफ अब समाज ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, कबीरधाम शाखा के जिलाध्यक्ष कामू बैगा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कामू बैगा ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आबकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों (**SI रायजादा एवं SI गीता**) पर तत्काल निलंबन की कार्यवाही नहीं हुई, तो बैगा समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा और समाज का आक्रोशकामू बैगा ने आरोप लगाया कि ये अधिकारी सुनियोजित तरीके से भोले-भाले बैगा समाज को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेज रहे हैं और उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा:समरत बैगा, शहरु बैगा और परसादी बैगा जैसे कई उदाहरण इस बात के प्रमाण हैं कि अधिकारी अपनी मनमानी से मात्रा घटा-बढ़ाकर झूठे केस दर्ज कर रहे हैं। यह सिर्फ एक विभाग का भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि आदिवासी अधिकारों और मानवाधिकारों का सीधा हनन है।कामू बैगा की दो-टूक चेतावनी: “न्याय नहीं, तो आंदोलन”ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष कामू बैगा ने स्पष्ट किया कि समाज अब और अधिक शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने शासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा:”आदिवासी बैगा समाज शांतिप्रिय है, लेकिन हमारे सम्मान और अस्तित्व पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इन भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर इनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया, तो हम सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।”*

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे उपस्थित इस दौरान कामू बैगा के साथ **कमल धुर्वे** (महासचिव, अ.वि.प.), **सौखी बैगा, ओमकार सिंद्राम, तारा बैगा, दसरू बैगा, जयता बैगा, शहर सिंह बैगा, देव सिंह बैगा, परसादी बैगा, लमतू बैगा** एवं **तख़त बैगा** सहित समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।

जारीकर्ता:

**कामू बैगा (जिलाध्यक्ष)**

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, शाखा कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

इस खबर को शेयर करें

You cannot copy content of this page